हरदोई: वाजिदनगर गांव के निकट खेत से घर वापस जा रहे किसान को ई-रिक्शा ने पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2025 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के वाजिदनगर गांव निवासी वकील पुत्र हफजुल्ला खेती किसानी का काम करते थे।मृतक के बड़े बेटे दानिश ने सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता खेत से घर वापस आ रहे थे तभी गांव के ही निकट एक तेज रफ्तार से जा रहे ई रिक्शा वाले ने पीछे से टक्कर मार दी और ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया।