कांके: रांची सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 रांची सहित कई इलाकों में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से जोरदार बारिश हो रही है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। वहीं अचानक हुई बारिश से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई सड़कों पर पानी भर गया। बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलेगी।