उपजिला अस्पताल में ब्लॉक बज्जू की स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवराज सिद्ध ने की। बैठक में मातृ एवं एवं शिशु शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया प्रबंधन, एनसीडी स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्थागत की बिंदुवार समीक्षा की गई।