मथुरा: वृन्दावन में ई-वाहन संचालन समिति की बैठक, कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति अन्य संस्था में जोड़ने पर जताया एतराज
वृन्दावन में नवीन कृषि मंडी परिषर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ई-वाहन संचालन समिति की बैठक संरक्षक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में की गई। बैठक में नव वर्ष पर यातायात व्यवस्था बाधित न आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पहुंचे बबलू भारद्वाज अजय चौधरी आदि ने ई-रिक्सा संचालन समिति में नाम जोड़ने पर एतराज जताया। साथ ही एसपी ट्रैफिक को पत्र देकर शिकायत की।