देसूरी: देसूरी के नारलाई के पास जीप खाई में पलटी, मृत्यु भोज से लौट रहे 7 लोग घायल, 5 को पाली रेफर किया गया
Desuri, Pali | Jun 2, 2025 देसूरी के निकट नारलाई निपल सड़क मार्ग पर सोमवार शाम 5 बजे एक जीप खाई में पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने देसूरी अस्पताल पहुंचाया। घटना में आना गांव के मेघवाल समाज के एक परिवार के लोग इसाली गांव में एक परिवार के मृत्युभोज में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान नारलाई के पास जीप बेकाबू होकर खाई में पलट गई।