डोलरिया: डोलरिया विधायक तिलक सिन्दूर में आदिवासी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए
बुधवार को डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा तिलक सिंदूर में आदिवासी सामूहिक विवाह सम्मेलन शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं, जो समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करते हैं।