चौरीचौरा: चौरीचौरा के 120 जरूरतमंद बच्चों को मिली साइकिल
चौरीचौरा के वार्ड नम्बर 13 बजरंग नगर के सभासद विजय यादव उर्फ मक्खन यादव ने पिछले 10 दिनों में अपने वार्ड नम्बर 13 सहित कई अन्य गांवों के कुल 120 जरूरतमंद बच्चों को साइकिल का वितरण किया। कीमत से आधी कीमत पर मनपसन्द साइकिल पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। सभासद विजय यादव ने बताया कि गुजरात की एक संस्था सत्य कुशल योजना के तहत कीमत से काफी कम दाम में उपलब्ध करा रही है