जांजगीर: दर्रा भाटा में दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया उपचार
आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार,,दर्रा भाटा में मेन रोड में दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार तामेश्वर चौहान अपनी पत्नी के साथ लछनपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जांजगीर से जा रहे थे।