मंझनपुर: करारी समेत तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नीट-यूजी परीक्षा सकुशल संपन्न, 70 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। कुल 1113 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 93.71 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।