अकबरपुर: अकबरपुर पुल पर फुटपाथ अतिक्रमण से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
शनिवार को 1:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर पुल पर उत्तर एवं दक्षिण दोनों ओर के फुटपाथों पर अवैध कब्जा होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के दोनों किनारों पर फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लेने के कारण पैदल चलने वालों के लिए रास्ता लगभग बंद हो गया है। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़क के किनारे चलना पड़ता है,