जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज और धमकी देकर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी तथा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले गोल्डी राय के द्वारा उसके घर के खिड़की का दरवाजा को तोड़कर घर में रखे 6,300 रु को चोरी कर लिया है, तथा एक अन्य प्रकरण में प्रार्थीया थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नयामुण्डा तिरंगा चौक निवासी आशीष कश्यप उर्फ़ आशु उसके घर में आकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे।