अनूपपुर: हरद स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हरद स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर भालूमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को शाम करीब 6:15 बजे हरद स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई कि डाउन लाइन के पास घटना हुई है।