तिर्वा: तिर्वा की 50वीं ऐतिहासिक दुर्गा शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Tirwa, Kannauj | Oct 19, 2026 तिर्वा, कन्नौज। नव युवक जन सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे की 50वीं ऐतिहासिक दुर्गा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सोमवार शाम पांच बजे श्री रामलीला मैदान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई शोभायात्रा में देवी-देवताओं की भव्य झांकियां, राधा-कृष्ण, भैरव नृत्य और शिवतांडव की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।