महोबा: पनवाड़ी मार्ग पर जमाला के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 जमाला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे 65 वर्षीय गिरधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहार गांव निवासी गिरधारी हादसे में सड़क पर दूर तक घिसट गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।