जबलपुर: जबलपुर में ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई, माफी मांगने पर भी पीटता रहा कार चालक, पुलिस ने जांच की
जबलपुर जिले में एक मामूली सड़क दुर्घटना ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक कार चालक ने गुस्से में ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.जानकारी के अनुसार, गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा ने पीछे से एक कार को हल्की टक्कर मार दी।.