भैंसदेही: झल्लार में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान, स्लॉट बुकिंग में दिक्कत
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के झल्लार में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने किसान भटक रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख तो बढ़ा दी परन्तु गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक नहीं होने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। ऐसे में सैकड़ों किसानों को अवने पवने दामों पर गेहूं की उपज बेचने को मजबूर होना पड़ेगा किसानों ने बताया कि प्रतिदिन सहकारिता समिति के चक्कर ल