🌿 बांदा की जनता से ए.एस. नोमानी की अपील 🌿
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने जनपद बांदा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा है कि—
"जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बांदा देश के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहा है। अब जुलाई माह शुरू हो चुका है और जिले में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। यह पौधारोपण का सबसे उपयुक्त समय है।
मैं जनपदवासियों से आग्रह करता हूँ कि अपने घर, खेत, मोहल्ले, विद्यालय या आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएँ। एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का उपहार देगा।
आइए, हम सभी मिलकर हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-सुरक्षित बांदा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।"
🌱 एक पेड़ ज़रूर लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ।
UP 90 Creator
#Banda #PlantATree #GreenBanda #SaveEnvironment
Banda, Banda | Jul 10, 2026