बक्सर: पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्र में चलाया रोको टोको सह वाहन जांच अभियान, सताइस को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 4, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिले की पुलिस ने सभी थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में रोको टोको एवं वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुल 27 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है. वहीं उनहत्तर हजार रुपये का जुर्माना वसूली किया है. जिले की पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने को लेकर लगातार अभियान चला रहा है.