मुज़फ्फरनगर: पतंगबाजी को लेकर सुजड़ू में मारपीट, स्कूटर सवार से कहासुनी के बाद तीन युवकों पर हमला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के गांव सुजड़ू में पतंगबाजी को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बच्चों द्वारा स्कूटर सवार को धीमे चलने के लिए कहने पर कहासुनी बढ़ गई और एक पक्ष ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।