लोहरदगा: समाहरणालय में शहिदों की याद में रखा गया 2 मिनट का मौन
लोहरदगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निर्देश पर आज समाहरणालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के मौके पर 2 मिनट का मान रखा गया। इस मौके पर जिले के उपयुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसडीओ अमित कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।