लोहरदगा: जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद लोहरदगा अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय सभाकक्ष में हुई
आज दिनांक 29.01.2024 को बैठक जिला परिषद कार्यालय, लोहरदगा स्थित सभाकक्ष में हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 15.07.2022 को संपन्न बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिला में बाईपास रोड में अरैया में एक महिला की जमीन जमीन चले जाने की अवस्था में उस महिला के भूमिहीन होनेकी जांच कराने का निदेश भूमि सुधार उप समाहर्ता को दिया गया।