लोहरदगा: मुख्यमंत्री को स्वतः बताना चाहिए कि वो कहां हैं- सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पूर्व
जिला परिसदन लोहरदगा पहुंचे जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने कहा "खबरें जो आ रहीं है उसमें हमारे मुख्यमंत्री का पता नहीं चल रहा है कि वो कहां पर हैं"। इसी दौरान विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने विशेष शाखा से सीएम की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की बात कही है। आगे विधायक ने कहा कि विशेष शाखा को सार्वजनिक करने चाहिए की मुख्यमंत्री कहां है साथ ही मुख्यमंत्री को स्वतः बताना चाहिए कि वो कहां हैं।