बिल्सी: बेहटा गुसाई में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Bilsi, Budaun | Apr 7, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाईं गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।