कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन डीसीपी वेस्ट के सामने अभ्यार्थियों की चेकिंग, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन डीसीपी वेस्ट ने छत्रपति साहु जी महाराज विश्वविद्यालय में बने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी वेस्ट के सामने अभ्यार्थियों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक अभ्यार्थी बड़े बाल रखकर परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस कर्मियों ने उसके बालों को बारीकी चेक किया। इसके बाद उसको परीक्षा केंद्र के अंदर एंटी दी गई।