नानपारा: किशनपुर चौराहा के पास टेंपो ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हादसे में मोटरसाइकिल चालक घायल, भेजा गया अस्पताल
मटेरा थाना क्षेत्र के किशनपुर चौराहे के पास एक टेंपो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नन फनन में घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मटेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।