नानपारा: नानपारा पुलिस ने दिवाली की रात गरीब बच्चों को उपहार देकर बांटी खुशियां, चेहरे खिल उठे
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नानपारा नगर स्थित दुर्गा मंदिर जाकर क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो में फल और मिठाई वितरित कर गरीबों के साथ दिवाली पर्व का जश्न मनाया। पुलिस से फल और मिठाई पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल गए।