नानपारा: मसूद नगर स्थित जंगली नाथ मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जलाए गए लाखों दीप
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर में दीपावली पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जंगली नाथ मंदिर में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर मंदिर परिसर में दीप जलाए। इस बार दीपावली पर्व पर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से भी सजाया गया है। मंदिर में बहराइच जिले के सहित नेपाल के भी श्रद्धालु दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।