रतलाम मंडल की पहल: उज्जैन समेत 9 स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर होंगे आउटसोर्स, 24 घंटे मिलेगी सेवा 🚆🕒
पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 20 जुलाई से उज्जैन, इंदौर, रतलाम सहित 9 प्रमुख स्टेशनों के पूछताछ काउंटरों का संचालन आउटसोर्स करने जा रहा है। हैदराबाद की एक कंपनी 24 घंटे यह सेवा देगी। इसके लिए 40 प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इस कदम से रेलवे के 37 टिकट चेकिंग कर्मचारी अपनी मूल जिम्मेदारी (टिकट जांच व ट्रेनों में डयूटी) पर वापस लौट सकेंगे।
#IndianRailways #RatlamDivision #UjjainNews #PassengerFacilities #Sitit24News