महाकाल शाही सवारी मार्ग: 15 अगस्त तक पूरा होगा चौड़ीकरण, निगमायुक्त ने रात में किया निरीक्षण 🚧🛕
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बाबा महाकाल की शाही सवारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। बुधवार रात नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल चौराहा से छत्री चौक और कमरी मार्ग तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक हर हाल में चौड़ीकरण और सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाए। काम जल्द खत्म करने के लिए दिन-रात दोनों शिफ्टों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainDevelopment #UjjainMunicipalCorporation #Sitit24News