कोटड़ी: कोटड़ी में भाजपा मंडल बैठक, संगठन की मजबूती और योजनाओं के प्रसार पर दिया गया जोर
भाजपा मंडल कोटड़ी की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन की अध्यक्षता में आज शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आयोजित हुई, जिसमें मंडल पालक कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से इन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने पर जोर दिया।