सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, 12 एएसआई के तबादले किए गए
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्तर के 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें तीन को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस कप्तान द्वारा आदेश जारी किया गया है।