जगदीशपुर: भागलपुर: पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में 6 अप्रैल को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली।