आरा: इटवा गांव में शादी समारोह का खाना खाने से लगभग 50 लोगों की हालत बिगड़ी, 10 लोगों को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव में रविवार की देर रात शादी समारोह का खाना खाने से लगभग 50 लोगों की हालत बिगड़ गई। वहीं बीमार लोगों में से 10 लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है। बीमार लोगों में इटवा गांव निवासी खुशबू सिंह, अंकुश कुमार, पूजा अन्य लोग शामिल हैं।