आरा: गंज पर गांव में गिट्टी लदे ट्रैक्टर का डाला पलटने के बाद चालक डाला छोड़कर इंजन लेकर हुआ फरार, आवागमन हुआ बाधित
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंज पर गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब गिट्टी लदे ट्रैक्टर का डाला पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई तथा डाला वहीं छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गया। डाला वहीं पड़े रहने से आवागमन बाधित हो गया है।