चीनोर: बाल्मिक समाज के द्वारा भगवान धूमेश्वर महादेव को 85 किलो वजन की कावड़ चढ़ाई गई
पार्वती नदी के दिया दाह घाट से उठाई गई कावड़। नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पर 85 किलो वजन की कावड़ चढ़ाई गई। कंधे पर रखकर करीब 17 किलोमीटर पैदल बड़ी संख्या में बाल्मिक समाज के द्वारा हर हर महादेव की जय जय करते हुए कावड़ धूमेश्वर धाम ले जाया गया जहां पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान धूमेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया गया।