महसी: नयापुरवा में संदिग्ध हालात में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता ग्राम पंचायत के नया पुरवा में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 42 वर्षीय केत कुमार का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। ग्रामीण प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही बौंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।