फूलपुुर: गंगानगर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
प्रयागराज में बुधवार लगभग 02 बजे डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।