नानपारा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को सांड ने पटक कर मौत के घाट उतारा, इलाके में दहशत
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरिकपुर के इमामगंज निवासी कुसुमा देवी (35) राजू पाल प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह उठी। इसके बाद वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली। इमामगंज मार्ग पर टहल रही थी। तभी एक सांड आ गया। उसने महिला पर हमला कर दिया। सींग से फंसाकर सांड ने महिला को उठाकर पटक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।