नानपारा: भग्गापुरवा के पास घर में घुसे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित मोबाइल पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भग्गापुरवा के पास बलराम श्रीवास्तव के मकान में चोर घुस गए। चोरों ने घर से नकदी सहित मोबाइल पार कर दिया। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर घर में घुसे और घर में रखें कपड़े से ₹3500 नगद वह एक मोबाइल लेकर फरार हो गया। सुबह उनको घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।