नानपारा: शिवपुर के रामफल पोरवाल सरस्वती विद्या मंदिर में जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के तत्वाधान में जनपद की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बहराइच के विकासखंड शिवपुर में स्थित रामफल पोरवाल सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर बरदहा के आचार्य श्लोक कुमार चौधरी ने किया कार्यक्रम प्रस्ताविकी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने प्रस्तुत किया।