नानपारा: बलहा ब्लॉक सभागार में आवास लाभार्थियों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा चाभी वितरित की गई, कई अधिकारी मौजूद
विकासखंड बलहा के मीटिंग हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 2023 - 24 में जुलाई तक पूर्ण आवास प्राप्त लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाभी एवं विकास खंड के 1265 अल्पसंख्यक आवास हेतु चयनित लाभार्थी को आवास की स्वीकृति स्वरूप प्रमाण पत्र वितरण किया गया।