महुआडांड़: संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में पर्यावरण संरक्षण प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ के लेक्चर थिएटर हॉल में भारत पर्यावरण कार्यक्रम” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।मौके पर वक्ताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।