लखीमपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में नवागत DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिले के बारे में लिया फीडबैक
नवागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएम ने जिले की समस्याओं के बारे में पत्रकारों से फीडबैक भी लिया है। पत्रकारों ने जिले में हो रहे अवैध खनन, तालाब पर भूमाफियाओं का कब्जा, अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग की समस्या व अन्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया है।