लखीमपुर: संकटा देवी मंदिर परिसर में बने द्वारिकाधीश मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली,मंदिर की चोटी में आई दरारें। मौके पर पहुंची पुलिस
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन संकटा देवी मंदिर परिसर में बने द्वारकाधीश मंदिर पर आज तेज बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिर गई थी। द्वारकाधीश मंदिर की चोटी में दरारें आ गई हैं। चोटी का प्लास्टर जमीन पर गिरते ही अफरा तफरी मच गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत को काबू किया है।