लखीमपुर: मेला मैदान के पास भाजपा नगर महामंत्री के साथ अभद्रता मामले में एसपी गणेश प्रसाद ने दरोगा अब्दुल आलम खान को किया सस्पेंड
लखीमपुर शहर के रविवार की रात मेला मैदान में ओवरटेक करने को लेकर दो कार सवारों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा अब्दुल आलम खान का भाजपा के नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्र से विवाद हो गया था। आरोप है कि दरोगा अब्दुल आलम खान ने भाजपा नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्रा को थप्पड़ जड़ दिया था। एसपी गणेश प्रसाद ने दरोगा अब्दुल आलम खान को सस्पेंड कर दिया है।