लखीमपुर: हिदायत नगर में मकान के बाहर लगी बल्ली में टकराई कार दबंगों ने जमकर की मारपीट दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हिदायत नगर निवासी मोहम्मद इस्लाम पुत्र शमशाद खान के घर पर शादी के बाद दावत का कार्यक्रम था। आज मोहम्मद इस्लाम के ससुराल पक्ष के लोग कर में सवार होकर आए थे। पड़ोस के रहने वाले पप्पू के मकान के बाहर लगी बल्ली में कार टकरा गई थी। पप्पू समेत परिवार वालों ने मारपीट की है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।