पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा जी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की जयंती पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।