सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में रामकोट हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे मिला ड्राइवर का शव, सड़क पर खून और सिर पर चोटों के निशान
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के जिंद बाबा की मजार के पास सन्दिग्ध अवस्था में सड़क पर खड़े हुए ट्रक के पीछे बुलंदशहर निवासी ट्रक चालक का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया था। बताया जा रहा है जिस जगह पर चालक का शव पड़ा हुआ था वहां सड़क पर खून पड़ा था और चालक के सर पर चोट के निशान थे। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।