मुंगावली थाना क्षेत्र के टीला गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार टीला निवासी रमेश यादव उम्र 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग 6 बजे गांव के ही रामचरण, अजयपाल और सुकमा बाई ने धारदार हथियार से उसके साथ मारपीट की है।