पलवल: चांदहट थाना पुलिस ने माला सिंह फॉर्म मोड से 5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने केस दर्ज किया।
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 पुलिस को सूचना मिली,कि माला सिंह फॉर्म निवासी मंगल प्लास्टिक की कैन में कच्ची शराब लेकर यूपी से गांव माला सिंह फॉर्म आ रहा है। पुलिस ने माला सिंह फॉर्म मोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास 5 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।